तापसी पन्नू VS कंगना रनौत- ग्रेड नहीं, यहां जानें बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में कौन हैं आगे
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच लंबे समय से जंग छिड़ी है। दोनों सफल अभिनेत्रियां हैं, जिसने पास कुछ बेहतरीन फिल्में हैं, कुछ बॉक्स ऑफिस हिट, तो कुछ फ्लॉप भी। लेकिन हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कह दिया। जिसके बाद मामला काफी बिगड़ चुका है। सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच तकरार जारी है।
बॉलीवुड के कलाकार भी इसमें शामिल हो चुके हैं और कंगना के तीखे बयानों को आपत्तिजनक बता रहे हैं। खैर, ग्रेड का तो नहीं पता, लेकिन दोनों अभिनेत्रियों की पिछली 5 फिल्मों को देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर तापसी काफी आगे हैं।

तापसी बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में दे जाती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सफल भी रहती हैं। 2019 में उनकी चार फिल्में आई थी। वहीं, कंगना पर भी निर्माता- निर्देशक का भरोसा साफ दिखता है। उनके हाथों में बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। जिसके लिए उन्हें सराहा भी गया है। दोनों अभिनेत्रियों ने बैक टू बैक शानदार प्रदर्शन दिया है। ऐसे में किसी एक को बी- ग्रेड एक्ट्रेस कहना और तीखा प्रहार कहना फिजूल है।


Click it and Unblock the Notifications