Day 4 बॉक्स ऑफिस: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' की औसत कमाई- हिट होना मुश्किल?
साल 2020 कंटेंट फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दीपिका पादुकोण की छपाक, कंगना रनौत की पंगा, आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान हो या तापसी पन्नू की थप्पड़, ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। तापसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म थप्पड़ को तारीफ पर तारीफ मिली है। फिल्म के कंटेंट को बेहद सराहा जा रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है।
सोमवार को 2.26 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने चार दिनों में 16.92 करोड़ का कलेक्शन दिया है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी नीचे है। इस हफ्ते तक फिल्म ज्यादा से ज्यादा 22 करोड़ तक पहुंच सकती है।

इस शुक्रवार को टाइगर श्राफ की एक्शन फिल्म बागी 3 रिलीज होने वाली है। जिसके बाद थप्पड़ की गति थमने वाली है। ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन बागी 3 को मिल जाएंगे। लिहाजा, थप्पड़ के पास कमाने के लिए महज 3 दिनों का समय है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 25 करोड़ तक जा सकता है।
यानि की थप्पड़ भी इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। 2020 में अजय देवगन की तान्हाजी की छोड़कर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट साबित नहीं हुई है। तान्हाजी 51वें दिन भी कमाई कर रही है, जबकि उसके बाद की रिलीज फिल्में औंधे मुंह गिर गई। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की मलंग और आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान एवरेज रही है।


Click it and Unblock the Notifications