BOX OFFICE: तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' ने की धीमी शुरुआत- जानें पहले दिन का कलेक्शन
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ को जहां समीक्षकों से तारीफ पर तारीफ मिली है, वहीं आम पब्लिक ने भी फिल्म को खूब पसंद किया है। फिल्म के कंटेंट को खूब सराहा जा रहा है। हालांकि फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग ली है, लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। थप्पड़ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.07 करोड़ की कमाई की है। जो कि एवरेज शुरुआत है।

शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी बढ़ चुकी है, खासकर बड़े शहरों में, लिहाजा दुगुनी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन फिल्म की असली अग्निपरीक्षा सोमवार से शुरु होगी। 6 मार्च को टाइगर श्राफ की 'बागी 3' रिलीज होने वाली है, जिसके बाद थप्पड़ की गति धीमी पड़ सकती है। फिल्म के पास कमाने के लिए महज एक हफ्ता का समय है।
बहरहाल, यहां जानें 2020 में अब तक रिलीज फिल्मों की टॉप ओपनिंग कलेक्शन-
BOX OFFICE: एक हफ्ते में 'बागी 3' धमाका- तान्हाजी के बाद, 2020 की अगली 200 करोड़ी!


Click it and Unblock the Notifications