Swatantra Veer Savarkar BO Collection Day 8: तेजी से घटी स्वातंत्र्यवीर सावरकर की कमाई, आठवें दिन बस इतना हुआ

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 8: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। रणदीप द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। बेहतरीन डायलॉग्स, दमदार अदाकारी और भरपूर तारीफों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
रणदीप की फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 2.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 2.7 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 1.15 करोड़ रुपये
वहीं आठवें दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म को कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस से टक्कर मिल रही थी। वहीं अब दोनों ही फिल्मों को टक्कर देने के लिए रिलीज हुई है करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू। बता दें कि क्रू ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की है।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। जो उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अमित सियाल नजर आ रहे हैं जो उनके बड़े भाई बने हैं। फिल्म में मृणाल दत्त और राजेश खेर भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को करने के लिए अंकिता लोखंडे ने कोई फीस चार्ज नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications