Swatantra Veer Savarkar BO Collection: कछुए से भी धीमी हुई रणदीप हुड्डा की फिल्म की कमाई, बस इतना हुआ कलेक्शन

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर नहीं बना पा रही है। शानदार रिव्यू और भरपूर तारीफों के बाद भी फिल्म का अब तक का कलेक्शन जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
रणदीप की फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 2.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 2.7 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
वहीं छठे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन मात्र 86 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 10.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट काफी कम है। बता दें कि रणदीप हुड्डा की फिल्म को कुणाल खेमू की फिल्म जबरदस्त टक्कर दे रही है। बता दें कि मडगांव एक्सप्रेस भी साथ में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कमाई कर रही है।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) फिल्म में लीड रोल में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक भी रुपये की फीस चार्ज नहीं की थी। उनके अलावा अमित सियाल नजर आ रहे हैं जो उनके बड़े भाई बने हैं। फिल्म में मृणाल दत्त और राजेश खेर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन रणदीप हुड्डा ने किया है। साथ ही फिल्म प्रोड्यूस भी उन्होंने ने ही की है।


Click it and Unblock the Notifications