Swatantra Veer Savarkar BO Collection Day 4: धीमी रफ्तार से चल रही है फिल्म की कमाई, किया इतना कलेक्शन

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए खास जाने जाते हैं। फिलहाल तो इन दिनों अपने अभिनय के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा की शादी के बाद यह उनकी पहली होली है। जिसे उन्होंने धूमधाम से मनाया। बता दें कि उनकी होली की तस्वीरों के साथ ही उनकी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी चर्चा में हैं चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अब तक फिल्म इतना कर चुकी है कलेक्शन
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 1.05 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.7 करोड़ रुपये वहीं चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 8.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। बता दें कि यह फिल्म रणदीप की फिल्म को टक्कर दे रही है। बता दें कि अब तक फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
लंबी चौड़ी है फिल्म की स्टार कास्ट
स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar) में रणदीप हुड्डा ने एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन और फिल्म प्रोड्यूस भी खुद की है। फिल्म में रणदीप के अलावा अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अंकिता उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा अमित सियाल नजर आ रहे हैं जो उनके बड़े भाई बने हैं। फिल्म में मृणाल दत्त और राजेश खेर भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications