Swatantra Veer Savarkar BO Collection Day 2: रणदीप हुड्डा की फिल्म ने मचाया धमाल दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Swatantra Veer Savarkar BO Collection Day 2

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि 22 मार्च को उनकी हिस्टॉरिकल बायोपिक फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर रिलीज हुई है। यह फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज की गई है। बता दें कि कम कमाई से ओपनिंग करने के बाद अब फिल्म ने दूसरे दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने पहले दिन 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई की बात करें तो Sannilk.Com के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 3.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसमें सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में कमाई की गई है। वहीं फिल्म तीसरे दिन होली वाले दिन थोड़ा कम कलेक्शन कर सकती है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इस फैस्टिव सीजन पर अच्छी कमाई कर लेगी। आपको बता दें कि फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं IMDb ने फिल्म को 10 में से 7.9 की रेटिंग दी है।

रणदीप हुड्डा की पहली डायरेक्ट की गई फिल्म
रणदीप हुड्डा ना फिल्म में सिर्फ लीड रोल में नजर आ रहे हैं बल्कि उन्होंने फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी खूद किया है। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट काफी कम है। कास्ट की बात करें तो रणदीप हुड्डा के अलावा फिल्म में अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं। जो उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा अमित सियाल नजर आ रहे हैं जो उनके बड़े भाई बने हैं। फिल्म में मृणाल दत्त और राजेश खेर भी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X