बुलंदियों पर था सुशांत सिंह राजपूत का करियर, एक के बाद एक सुपरडुपर फिल्म, ताबड़तोड़ रिकॉर्ड
सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी फिल्म "दिल बेचारा" चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में प्रशंसकों को आखिरी बार सुशांत देखने को मिलेंगे। ये पल फिर भावुक कर देने वाला है। सुशांत फैंस के लिए कई यादगार फिल्में विरासत में छोड़ गए हैं। टीवी से फिल्मों की ओर सफलतापूर्वक काम करने वाले बहुत कम ही स्टार हुए, जिसमें से सुशांत एक हैं।
सुशांत ने फिल्मों में डेब्यू "काई पो छे" फिल्म के जरिए किया। अभिषेक कपूर की फिल्म में राजकुमार राव, अमित साध और सुशांत लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और सुशांत का करियर फिल्म जगत में शुरू हो गया। इसके बाद सुशांत की कुछ फिल्में डगमगाई भी लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की।

जैसे शुद्ध देसी रोमांस हिट नहीं हो सकी लेकिन फिर एमएस धोनी आई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे ही राबता कमाल न दिखा पाई हो लेकिन छिछोरे सुपरडुपर साबित हुई। इसी तरह सुशांत ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मे कर आलोचकों, फैंस और इंडस्ट्री का दिल जीता।
सुशांत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया। इसका कारण क्या था, ये तो आज भी हर कोई जानने को आतुर है। बस फिलहाल ये सामने आया है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन सुशांत को अवसाद क्यों था ये भी नहीं मालूम।


Click it and Unblock the Notifications