..................... Box Office: देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ पार कर गई ये फिल्म, दुनियाभर में मचा रही है तहलका | Super Mario Bros collected gigantic numbers in worldwide Box Office, crosses 3000 crore - Hindi Filmibeat

Box Office: देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ पार कर गई ये फिल्म, दुनियाभर में मचा रही है तहलका

super-mario-bros-collected-gigantic-numbers-in-worldwide-box-office-crosses-3000-crore

Super Mario Bros Box Office: हॉलीवुड की नई एनिमेटेड फिल्म "द सुपर मारियो ब्रदर्स" दुनियाभर में धमाल मचा रही है। जिन लोगों ने मारियो ब्रदर्स का वीडियो गेम खेला है यह फिल्म उनके लिए है किसी नॉस्टैल्जिया से कम नहीं। यही वजह है कि औसत रिव्यूज मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।

"द सुपर मारियो ब्रदर्स" 5 अप्रैल को रिलीज हुई है और इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बता दें, "द सुपर मारियो ब्रदर्स" ने अब तक वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक हफ्ते में फिल्म ने कुल 3132 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

द सुपर मारियो ब्रदर्स की कहानी

फिल्म को दर्शकों से अपार सराहना मिल रही है। जिसका अंदाजा इसकी हाउसफुल बुकिंग से किया जा सकता है। सुपर मारियो ब्रदर्स, मारियो नाम के एक ब्रुकलिन प्लम्बर की कहानी है, जो पीच नाम की एक राजकुमारी और टॉड नाम के एंथ्रोपोमोर्फिक मशरूम के साथ मारियो के भाई, लुइगी को खोजने के लिए मशरूम किंगडम के माध्यम से यात्रा करता है, और दुनिया को एक क्रूर Koopa से बचाता है, जिसका नाम बॉसर है।

सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई के साथ ही फिल्म 'मारियो' अभी तक की सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। इससे पहले फिल्म 'फ्रोजन 2' (2933 करोड़) सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी लेकिन मारियो ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

Read more about: box office hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X