सुपर 30 बॉक्स ऑफिस - वीकेंड पर ऋतिक रोशन की ज़बरदस्त उछाल, मार दी हाफ सेंचुरी

By Staff

ऋतिक रोशन की सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और रविवार की कमाई के बाद फिल्म ने एक शानदार वीकेंड कलेक्शन कर दिखाया है। फिलहाल फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ के पार जा चुका है और ऋतिक रोशन और उनके 30 बच्चों ने हाफ सेंचुरी बना ली है। अब देखना है कि फिल्म सोमवार का टेस्ट पास करती है या नहीं।

गौरतलब है कि सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने ज़बरदस्त उछाल दिखाते हुए 18 करोड़ की कमाई की और रविवार को इसी उछाल को बरकरार रखते हुए फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की है। देखिए फिल्म के शानदार आंकड़े -

रविवार को सुपर 30 ने 55 - 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ अपना खाता खोला था जिसके बाद ये तय था कि रविवार के आंकड़े भी जादुई होंगे। 3 दिन में हाफ सेंचुरी फिल्म के लिए बहुत ही अच्छी शुरूआत है। देखना है कि फिल्म का लाईफटाइम कलेक्शन कहां पर जाकर रूकता है।

सुपर 30 विकास बहल ने डायरेक्ट की है। फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर एक बायोपिक है। आनंद, साधनहीन बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देते हैं। इसके लिए आनंद हर साल 30 बेहद प्रतिभावान बच्चों का चयन करते हैं। फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X