SSKTK VS Kantara Chapter 1 BO Day 2- दूसरे दिन कांतारा की कमाई में गिरावट, वरुण धवन की फिल्म ने मारी उछाल!

SSKTK VS Kantara Chapter 1 BO Day 2- ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को एक मास्टरपीस दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है। ऐसे में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म कांतारा के सामने काफी फीकी नजर आ रही है।
छुट्टी वाले वीकेंड होने के बाद भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कुछ कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं और फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन जानकर आप दातों तले उंगलिया दबां लेंगे।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमार ने दूसरे दिन कमाई इतने करोड़?
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म की अगर सोलो रिलीज होती तो अच्छी खासी कमाई कर रही होता। लेकिन किसको पता था कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म लोगों को इतना पसंद आने वाली है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे थोड़ी सी उछाल मारी और 14.50 करोड़ तक पहुंची जबकि पहले दिन इस फिल्म ने महज 9.33 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
इससे इतना तय है कि रविवार को फिल्म अच्छी खासी उछाल मारने वाली है। ताजा आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में कुल मिलाकर 18.01% ऑक्यूपेंसी देखी गई। जो कि ठीक ठाक मानी जा रही है।
कांतारा चैप्टर 1 दूसरे दिन का कलेक्शन
कांतारा चैप्टर 1 पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई नहीं की। इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 60 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। अब खबरें हैं कि दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई गिरी है और फिल्म ने महज 43.65 करोड़ रुपये कमाए। इन आंकड़ों से लोगों को झटका लगा है। अब इस फिल्म की कुल घरेलू कमाई 105.5 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि लोगों को लगा था कि आने वाले दिनों में कमाई बढ़ेगी। देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार को फिल्म कहां तक जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











