SSKTK VS Kantara Chapter 1 BO Day 1- कांतारा के सामने टांय टांय फिस्स हुई वरुण धवन की फिल्म, महज इतनी कमाई

SSKTK VS Kantara Chapter 1 Box Office Day 1- दशहरे और गांधी जयंती के मौके पर एक साथ दो फिल्में क्लैश की थीं। पहली है वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और दूसरी है ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1..
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और दोनों फिल्मों का दूर दूर तक कोई मुकाबला ही नहीं है। अगर बात करें वरुण धवन की फिल्म की तो वो कांतारा के आगे पानी कम चाय हो गई है। फिल्म ने पहले दिन की टक्कर में काफी कम कमाई की है। कांतारा ने अनुमान से भी बेहतर कलेक्शन पहले दिन किया है और मेकर्स काफी खुश हैं।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पहले दिन का कलेक्शन
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ने पहले दिन रिलीज होकर अच्छी खासी कमाई की है लेकिन कांतारा से काफी पीछे है। सैकनिल्क की आंकड़ों की मानें तो 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 9.25 करोड़ की ओपनिंग दी है।
हालांकि पूरे देश में छुट्टी थी और इस हिसाब से फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी एंटरटेन किया था। देखने वाली बात होगी कि फिल्म वीकेंड पर क्या धमाका करती है। हालांकि सामने आए इन आंकड़ों में अभी बदलाव हो सकते हैं।
कांतारा की कमाई
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर कई महीनों से लगातार चर्चा हो रही है। सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने पहले ही दिन करीब 60 करोड़ का कलेक्शन किया है और ये जबरदस्त ओपनिंग मानी जा रही है। बीते कुछ सालों से साउथ की फिल्म हिंदी फिल्मों पर हावी रही हैं। इस फिल्म का बजट भी काफी अच्छा खासा है। फिल्म के रिव्यू सामने आए थे तो लोग हैरान हो गए थे। फिल्म को लगभग सभी साइट्स ने 4 स्टार दिए हैं और इस साल की सबसे दमदार फिल्म बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











