पठान के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर 1 फिल्म बनेगी सनी देओल की 'गदर 2', सिर्फ इतने करोड़ की है दूरी!

sunny-deols-gadar-2-to-beat-pathaan-becoming-the-highest-grossing-hindi-film-of-all-time

Gadar 2 Box Office: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' जाते जाते भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में है। जल्द ही यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनकर अपना सफर खत्म करने वाली है। जी हां, गदर 2 शाहरुख खान की पठान को पछाड़कर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित होगी।

अब तक शाहरुख खान की पठान 524.50 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है। ऑल टाइम मेगा ब्लॉकबस्टर ने यह रिकॉर्ड इस साल की शुरुआत में बनाया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा था कि यह रिकॉर्ड जल्द ही टूटने वाला है।

पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करेगी गदर 2

गदर 2 अपनी रिलीज के समय से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही थी। जवान की रिलीज के बाद, सनी देओल स्टारर की गति काफी धीमी हुई थी। लेकिन फिल्म को गणेश उत्सव की छुट्टियों का फायदा मिला और एक बार फिर इसकी कलेक्शन भागती दिखी। गदर 2 की कलेक्शन फिलहाल 521 करोड़ तक पहुंच चुकी है और कमाई अभी भी जारी है।

लिहाजा, ट्रेड पंडितों की मानें तो बस कुछ ही दिनों में फिल्म पठान के आंकड़ें को पीछे छोड़ देगी। यदि गदर 2 आने वाले दिनों में लाखों में भी कमाई करती है, तो भी फिल्म पठान के कलेक्शन को आसानी से पार कर जाएगी।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 में शामिल

वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन देंखे तो.. गदर 2 ने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट से बाहुबली से बाहर निकालकर अपनी जगह बना ली है। हालांकि, 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान गदर 2 से यह पोजिशन छीन सकती है। वर्ल्डवाइड गदर 2 ने 700 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X