Gadar 2 Box Office: 400 करोड़ क्लब में गदर 2 की धमाकेदार एंट्री, पठान और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

sunny-deols-gadar-2-enters-400-crore-club-with-fantastic-numbers-crosses-500-crore-worldwide

Gadar 2 Box Office Day 12: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' आज बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। महज 12 दिनों में फिल्म ने यह आंकड़ा पार कर लिया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, फिल्म अभी भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

बता दें, केवल तीन फिल्में हैं जो हिंदी में इस मील के पत्थर को पार कर गई हैं, केजीएफ: चैप्टर 2, बाहुबली: द कन्क्लूजन और पठान। जबकि केजीएफ 2 को गदर 2 इस वीकेंड पार कर जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रभास और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म को पार कर पाती या नहीं।

400 करोड़ क्लब में एंट्री

सनी देओल की फिल्म की बात करें तो, यह अभी भी दोहरे अंकों में कलेक्शन कर रही है। सोमवार को 13.50 करोड़ और मंगलवार को 12.10 करोड़ के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 400.70 करोड़ तक पहुंच चुका है। रिकॉर्ड्स की बात करें तो.. गदर 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिनों में 100 करोड़, 5 दिनों में 200 करोड़, 8 दिनों में 300 करोड़ और 12 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

कमाई के लिए है 15 दिनों का लंबा वक्त

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का ग्रॉस आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात ये है कि फिलहाल गदर 2 के पास कमाने के लिए लंबा समय है। 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान आने वाली है। तब तक गदर 2 के सामने कमाने का गोल्डन मौका है। बता दें, गदर 2 बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिलहाल गदर 2 से आगे सिर्फ शाहरुख खान की पठान दौड़ रही है, जो इसी साल रिलीज हुई थी। वह 500 करोड़ क्लब में बॉलीवुड की एकलौती फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X