Jaat Box Office: जाट बनकर सनी के बॉक्स ऑफिस पर फिर से काटा गदर, दूसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई

Jaat Opening Box Office: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जाट (Jaat)' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। महावीर जयंती के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म छा गई है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, पहले दिन जाट ने 9.50 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से फिल्म का घरेलू कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को दुनियाभर में 13 करोड़ रुपये कमाए है। शुक्रवार के कलेक्शन के साथ दो दिनों में दुनियाभर में इसका कलेक्शन 20-22 करोड़ रुपये होगा।
आने वाले दिनों का प्रिडिक्शन
पोर्टल के अनुसार दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही। सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 5.44 प्रतिशत थी। दोपहर में ऑक्यूपेंसी 10.97 प्रतिशत थी। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 10.89 प्रतिशत थी। दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स के चलते उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को जाट के कलेक्शन के आंकड़े बढ़ सकते हैं। पहले वीकेंड में फिल्म 30 से 35 करोड़ की कमाई कर सकती है।
कामयाब रही जाट
बता दें कि साल 2023 की बड़ी हिट फिल्म गदर 2 के बाद सनी देओल जाट में नजर आए हैं। हालांकि जाट, गदर 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर रही है, लेकिन फिर भी जाट दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है।
जाट का स्टार कास्ट
जाट का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जो कि बॉलीवुड में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा सैय्यामी खेर, विनीत कुमार, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू और राम्या कृष्णन जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आए है।
Disclaimer: ऊपर बताई गई फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की जानकारी का स्त्रोत कई मौजूदा पब्लिक प्लैटफॉर्म जैसे- https://www.sacnilk.com/ और https://x.com/taran_adarsh?lang=en से लिया गया है। इस तरह की जानकारी के लिए ये सभी स्त्रोत मान्य हैं। Filmibeat इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है और केवल ऑनलाइन प्राप्त जानकारी के आधार पर आंकड़े बता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











