Box Office पर सनी देओल और सलमान खान की जीत, शाहरूख - अक्षय पानी भरते रह गए पानी
सनी देओल और सलमान खान स्टारर जीत की रिलीज़ को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 23 अगस्त 1996 को रिलीज़ हुई थी और उस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी। सनी देओल, सलमान खान और करिश्मा कपूर के लव ट्राएंगल ने लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन किया था। फिल्म में सलमान खान की सनी देओल ने काफी धुनाई भी की थी।
लेकिन अंत का रिज़ल्ट सबके लिए फायदेमंद था। सलमान खान और सनी देओल की टीम ने बॉक्स ऑफिस पर अपना राज किया था। वहीं दूसरी तरफ 1996 वो साल था जब सनी देओल बॉक्स ऑफिस के किंग थे और उनके आगे शाहरूख खान तक पानी मांगते दिखाई दिए थे। क्योंकि टॉप 15 तक तो शाहरूख खान की एंट्री ही नहीं थी।

सनी देओल ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दो नेश्नल एवार्ड से सम्मानित इस एक्टर ने सलमान खान और शाहरूख खान के साथ भी काम किया है और दर्शकों ने इन्हें सिर आंखों पर भी बिठाया है। सनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और दर्शकों को फिलहाल इंतजार है उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का।
बात करें सलमान खान की तो काफी समय से उनका लव ट्राएंगल लोगों ने नहीं देखा है। आपको याद दिला दें सलमान खान के बेस्ट लव ट्राएंगल -


Click it and Unblock the Notifications