BOX OFFICE: सनी देओल की 'पोस्टर बॉयज'.. DAY 2.. बढ़ने लगा कलेक्शन
सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयास तलपड़े स्टारर फिल्म 'पोस्टर बॉयज' इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। सच कहा जाए तो फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है.. लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग काफी धीमी हुई है।
बहरहाल, शुक्रवार को 1.75 करोड़ की कमाई के बाद.. फिल्म ने शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी दिखाई है। दूसरे दिन फिल्म ने 2.40 करोड़ की कमाई की है। यानि की दो दिनों में फिल्म ने 4.15 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

खास बात यह है कि फिल्म महज 15 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए सिर्फ 30 करोड़ की कमाई करनी है। यानि की यदि फिल्म 30 करोड़ कमा जाती है.. तो सनी देओल इस साल एक हिट फिल्म अपने नाम कर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











