Box Office Collection: वीकेंड पर बुलेट की रफ्तार से भागी 'जाट', 'सिकंदर' का 14वें दिन का कलेक्शन उड़ा देगा होश

Box Office Collection- Jaat VS Sikandar

Box Office Collection- Jaat VS Sikandar : सनी देओल (Sunny Deol) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए फैन्स का दिल जीतते आए हैं। वैसे तो सनी दोओल की फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्म गदर 2 ने तो सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन ने यह बता दिया था कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आई। वहीं इस फिल्म के बाद अब सनी देओल एक और फिल्म में दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

सनी देओल की फिल्म फैन्स को आ रही पसंद

जी हां, हम बात कर रहे हैं सनी देओल की फिल्म जाट की। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि जाट फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की हिंदी डेब्यू फिल्म है। पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले माइथ्री मूवी मेकर्स ही जाट फिल्म का निर्माण किया है। जाट फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के काफी पॉजिटिव रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही फैन्स का बढ़ता क्रेज यह बता रहा है कि फैन्स को यह फिल्म कितनी पसंद आई है।

जाट ने अब तक इतना किया कलेक्शन

कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की और बात वीकेंड यानी की तीसरे दिन के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने तीसरे दिन जबरदस्त बाजी मारी है। जी हां, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बुलेट की रफ्तार से भागा है। बता दें की जाट ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक दिया जा रहा है।

सलमान खान की फिल्म का हाल हुआ बेहाल

वहीं दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म सिकंदर की बात करें तो सलमान खान (Salman khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन जिस हिसाब से फिल्म को लेकर हाइप थी फिल्म उतना कलेक्शन कर पाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और दो हफ्तों में फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

14 दिनों में सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने इतनी की कमाई

पहला दिन- 26 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 29 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 19.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 9.75
पांचवां दिन- 6
छठा दिन- 3.5
सातवां दिन - 4
आठवां दिन- 4.75
नवां दिन- 1.75
दसवां दिन- 1.5
ग्यारहवां दिन- 1.35
बारहवां दिन- 0.7
तेरहवां दिन- 0.3
चौदहवां दिन-0.40

वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 108.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X