BOX OFFICE: वीकेंड पर तेज रफ्तार से भागी 'केसरी 2' की कमाई, 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर ये है हाल

BOX OFFICE COLLECTION-JAAT VS KESARI 2

BOX OFFICE COLLECTION-JAAT VS KESARI 2: सनी देओल की फिल्म जाट (Jaat) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर जमकर विवाद भी हुआ था। जगह-जगह पर फिल्म को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा था, जिस सीन को लेकर लोग नाराज थे। मेकर्स ने उसने जैसे ही हटाने की बात कही फिल्म की कमाई फिर से चल पड़ी, लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई थोड़ी घटती नजर आई।

केसरी 2 की चमकी किस्मत
बता दें कि जहां जाट एक तरफ अपना जलवा दिखा रही है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से भागती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है। फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से दमदार एंट्री मारी थी।

फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये, छठे दिन 3.6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने नवें दिन 7 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। यानी की अभी तक फिल्म ने 57.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

जाट का निकला दम
वहीं जाट की कमाई की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन अब कम होता नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 14 करोड़ रुपये, पांचवें दिन-7.25 करोड़ रुपये, छठे दिन- 6 करोड़ रुपये सातवें दिन- 4 करोड़ रुपये, आठवें दिन- 4.15 करोड़ रुपये, नवें दिन- 4 करोड़ रुपये, दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन-3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

वहीं ग्यारहवें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये, बारहवें दिन 1.85 करोड़ रुपये, तेरहवें दिन-1.9 करोड़ रुपये, चौदवें दिन 1.35 करोड़ रुपये, पंद्रहवें दिन 1.25 करोड़ रुपये, सोलहवें दिन 0.85 करोड़ रुपये और सत्रहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने सत्रहवें दिन 1.23 करोड़ रुपये का अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। यानी की फिल्म ने अभी तक 82.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X