BOX OFFICE: 10वें दिन धीमी हुई जाट की कमाई की रफ्तार, 'केसरी 2' ने दूसरे दिन मारी छलांग किया बंपर कलेक्शन

BOX OFFICE COLLECTION-JAAT VS KESARI 2: सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही ताबड़तोड़ कलेक्शन तो शुरू कर दिया।
लेकिन बाद में फिल्म में दिखाए गए चंद सीन्स को लेकर दर्शकों में गुस्सा देखने को मिला। वहीं मेकर्स ने दर्शकों को यह आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस सीन को फिल्म से अलग कर देंगे। भले ही वह विवादित सीन फिल्म का हिस्सा ना हो, लेकिन इस वजह से फिल्म की कमाई पर गहरा असर देखने को मिला है।
दसवें दिन जाट का हाल हुआ बेहाल
फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 14 करोड़ रुपये, पांचवें दिन-7.25 करोड़ रुपये, छठे दिन- 6 करोड़ रुपये सातवें दिन- 4 करोड़ रुपये, आठवें दिन- 4.15 करोड़ रुपये, नवें दिन- 4 करोड़ रुपये, दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन-3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अभी तक 69.40 करोड़ रुपये का अभी तक कलेक्शन किया है।
केसरी चैप्टर 2 ने दूसरे दिन मारी बाजी
जहां जाट फिल्म का असर बॉक्स ऑफिस पर कम होता नजर आ रहा है वहीं दूसरी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। जी हां, फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से दमदार एंट्री मारी है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन यानी की वीकेंड पर फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 17.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। यह आंकड़ा बदल भी सकता है।


Click it and Unblock the Notifications