Box Office: गुड बैड अग्ली और जाट दोनों पर ही जमकर बरस रहे हैं नोट, बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश में छाई दोनों फिल्मे

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर विकी कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा (Chhaava)' के बाद सभी को किसी अच्छी फिल्म का इंतजार था। ऐसे में जहां सलमान खान (Salman Khan) की 'सिकंदर (Sikandar)' ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया तो वहीं इसके बाद रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) और अजीत कुमार (Ajith Kumar) की गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) दोनों ने बॉक्स ऑफिस को गुलजार कर दिया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस (Box Office Record) पर शानदार परफॉर्म कर रही हैं। यहां जानिए दोनों फिल्मों की कमाई...
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'जाट' ने रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26.32 फीसदी घटी और इसने 7 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन 'जाट' के कलेक्शन में 39.29 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जाट' ने रिलीज के चौथे दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'जाट' की चार दिनों की कुल कमाई अब 39.75 करोड़ रुपये हो गई है।
गुड बैड अग्ली भी छाई
वहीं दूसरी ओर 'गुड बैड अग्ली' का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे सनी देओल की जाट से क्लैश करना पड़ा बावजूद इसके 'गुड बैड अग्ली' की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस बेहद शानदार है। 29.25 करोड़ रुपये के नेट डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ अजित कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने के बाद, 'गुड बैड अग्ली' की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की और इसने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
गुड बैड अग्ली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं शनिवार को फिल्म ने 19.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गुड बैड अग्ली' ने रिलीज के चौथे दिन 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अजित कुमार की फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 84.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं दुनिया भर में इसके कलेक्शन की बात करें तो अजित कुमार की फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में दुनिया भर में 112.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications