जब सनी देओल ने दी थी आमिर खान को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी, चारों खाने चित्त कर गई थी 'गदर'

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सनी देओल 90 के दशक में काफी ज्यादा सुर्खियों में आए थे. बता दें कि 2001 में उनकी सिल्वर स्क्रीन पर गदर फिल्म पहुंच गई थी. इस फिल्म को 15 जून 2001 को रिलीज किया गया और साथ ही साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर फिल्म के साथ-साथ सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लगान भी साथ में सिनेमा घर में आई थी. यह दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज की गई और दोनों ही दर्शकों का प्यार लूट कर ले गई. इन दोनों ही फिल्मों ने इतिहास रचा.
लेकिन अगर हम बॉक्स ऑफिस के नंबर गेम की बात करते हैं तो सनी देओल की फिल्म ने आमिर खान के फिल्म को पीछे छोड़ दिया. दरअसल आमिर खान की फिल्म बहुत बड़ी स्टार कास्ट के साथ में सिनेमा घर में आई थी. पूरे देश भर में इस फिल्म को 270 स्क्रीन पर रिलीज किया गया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एक करोड़ की कमाई की. उन दिनों ये रकम काफी ज्यादा बड़ी हुआ करती थी. वहीं अगर हम गदर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को 350 स्क्रीन पर रिलीज किया गया. इस फिल्म ने थिएटर में पहले ही दिन 1.40 करोड़ की कमाई कर ली थी.
अगर हम पहले वीकेंड की बात करें तो आमिर खान की फिल्में लगाने सिल्वर स्क्रीन पर 3.14 करोड़ की कमाई की तो वही सनी देओल की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 4.08 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया. इस हिसाब से अगर देखा जाए तो सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल की फिल्म ग़दर ने आमिर खान की फिल्म लगान को पछाड़ दिया.
सनी देओल की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस के नंबर गेम में काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया. यहां तक कि इस फिल्म में 76.88 करोड़ का कलेक्शन करते हुए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया. बता दें कि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म लगान एक कल्ट क्लासिक फिल्म रही. जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 34.30 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया. जिस हिसाब से गदर ने आमिर खान की फिल्म लगान से दोगुना कलेक्शन इकट्ठा कर लिया.


Click it and Unblock the Notifications