..................... Sunny Deol's Gadar 2 crosses lifetime collection of Baahubali 2, Becomes 2nd highest grossing Hindi film ever - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Box Office: बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर टॉप 2 में पहुंची गदर 2, सनी देओल का तहलका

sunny-deol-gadar-2-crosses-lifetime-collection-of-baahubali-2-becomes-2nd-highest-grosser-hindi-film

Gadar 2 crosses lifetime collection of Baahubali 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म जब रिलीज हुई थी, किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ये बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचा देगी, जिसका उदाहरण सालों साल दिया जाएगा।

शाहरुख खान स्टारर जवान की रिलीज से गदर 2 पर प्रभाव तो पड़ा है, लेकिन फिल्म अभी भी कुछ स्क्रीन्स पर चल रही है और कमाई जारी है। बता दें, एक महीनों में फिल्म ने 515.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

बाहुबली 2 हिंदी को गदर 2 ने पछाड़ा

जी हां, गदर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने हिंदी में 511 करोड़ की कमाई की थी, जिसे अपने पांचवे वीकेंड में गदर 2 ने पछाड़ दिया है। और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिलहाल, गदर 2 से ऊपर सिर्फ शाहरुख खान की पठान है, जिसने हिंदी में 525 करोड़ की कमाई की थी।

गदर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई पर नजर डालें, तो वह इस प्रकार है:

पहला हफ्ता: 284.63 करोड़
दूसरा हफ्ता: 134.47 करोड़
तीसरा हफ्ता: 63.35 करोड़
चौथा हफ्ता: 27.55 करोड़
पांचवा वीकेंड: 5.03 करोड़

वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन देंखे तो.. गदर 2 ने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट से बाहुबली से बाहर निकालकर अपनी जगह बना ली है। हालांकि, 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान गदर 2 से यह पोजिशन छीन सकती है। वर्ल्डवाइड गदर 2 ने 700 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X