..................... Sunny Deol's Gadar 2 becomes 7th Hindi Film to cross 600 crore, Dangal, Pathaan and these films in the list - Hindi Filmibeat

सनी देओल की गदर 2 बनी 600 करोड़ कमाने वाली 7वीं हिंदी फिल्म, आमिर खान की धूम 3 को पछाड़ा! देंखे रिपोर्ट

sunny-deol-gadar-2-becomes-7th-hindi-film-to-cross-600-crore-dangal-pathaan-and-these-films-in-list

Sunny Deol's Gadar 2 Box Office: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 20 गुजार लिये हैं और आज भी फिल्म उतनी ही मजबूती से टिकी हुई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान साबित हुई है, जिसने एक के एक बाद सभी रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

सिर्फ सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में ही नहीं, बल्कि मेट्रो आडियंस के बीच भी फिल्म का क्रेज बरकरार है। वहीं, अब रक्षाबंधन की छुट्टियों के साथ फिल्म एक बार फिर तेजी पकड़ने वाली है। गदर 2 भारत में अब तक 470 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है।

संजू और धूम 3 को पछाड़कर टॉप 7 में पहुंची गदर 2

वहीं ओवरसीज में फिल्म का क्रेज काफी तगड़ा है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 60 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन देखा जाए.. तो सनी देओल की फिल्म 608 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जी हां, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गदर 2 ने रणबीर कपूर की संजू (586.85 करोड़) और आमिर खान की धूम 3 (601 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

यहां जानें 600 करोड़ कमाने वाली टॉप 7 हिंदी फिल्में-

दंगल- 2024 करोड़
पठान- 1050 करोड़
बजरंगी भाईजान- 969 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 966.50 करोड़
पीके- 769.89 करोड़
सुल्तान- 623.33 करोड़
गदर 2- 608.56 करोड़

खास बात है कि गदर 2 की कमाई अभी भी जारी है। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का सफर कहां तक पहुंचता है। बता दें, भारत में यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिलहाल, गदर 2 से आगे सिर्फ शाहरुख खान की पठान है, जिसने हिंदी में 524 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X