सनी देओल vs शाहरुख खान: एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' ने 'पठान' को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने को तैयार!

Sunny Deol's Gadar 2 Advance Booking: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ए़डवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। और फिल्म ने महज एडवांस बुकिंग से ही 10 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है।
गदर 2 की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज से 12 दिनों पहले ही शुरु हो चुकी थी और शुरुआत से ही फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, नेशनल चेन्स में कुल 1,05,300 टिकट बेचे गए हैं। वहीं, सिंगल स्क्रीन पर फिल्म को लेकर क्रेज ऐसा है, जैसा पिछले कुछ सालों में नहीं देखा गया है।
सिंगल स्क्रीन पर छप्पड़फाड़ कमाई
बता दें, सिंगल स्क्रीन पर एडवांस बुकिंग के मामले में गदर 2 ने शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की छप्पड़फाड़ बुकिंग चल रही है। पिछले रविवार तक, फिल्म ने तीन नेशनल चेन्स (Pvr, Inox, Cinepolis) में शुरुआती दिन के लिए लगभग 45,000 टिकट बेचे। वहीं, फिल्म का लक्ष्य गुरुवार रात तक 200,000 से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ अपनी एडवांस बुकिंग पूरी करना है।
बॉक्स ऑफिस पर 35-40 करोड़ तक की ओपनिंग
बता दें, गदर 2 साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्म साबित हो सकती है। आदिपुरुष ने 89 करोड़ और पठान ने 57 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग दी थी। जबकि अब गदर 2 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ सकती है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो फिल्म पहले दिन 35-40 करोड़ के बीच की बंपर ओपनिंग दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications