Gadar 2 Box Office Day 11: सनी देओल की गदर 2 ने आमिर खान की दंगल को पछाड़ा, बनी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म

sunny-deol-gadar-2-beats-aamir-khan-dangal-becomes-2nd-highest-grossing-bollywood-film-ever

Gadar 2 Box Office Day 11: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 की ब्लॉकबस्टर दौड़ बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और महज 11 दिनों में ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 ने अपने ग्यारहवें दिन 13.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 388.60 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी के साथ गदर 2 ने आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, अब गदर 2 बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

पठान, केजीएफ 2, बाहुबली के बाद, गदर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई है। वहीं, बॉलीवुड की टॉप फिल्मों की लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर है। फिलहाल गदर 2 से आगे सिर्फ शाहरुख खान की पठान दौड़ रही है, जो इसी साल रिलीज हुई थी। वह 500 करोड़ क्लब में बॉलीवुड की एकलौती फिल्म है।

गदर 2 जिस गति से आगे बढ़ रही है, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 500 करोड़ तक पहुंच सकती है। लेकिन ये पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा। खास बात यह है कि सनी देओल की फिल्म सोलो रिलीज नहीं है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 के साथ क्लैश हुई थी।

यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 6 फिल्में-

पठान- 543.05 करोड़
गदर 2- 388.60 करोड़
दंगल- 387.38 करोड़
संजू- 342.53 करोड़
पीके- 340.8 करोड़
टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X