सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने चौथे रविवार को की शानदार कमाई, तोड़ा 'पठान' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

Gadar 2

Sunny Deol film Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए बस आगे बढ़ रही हैं। फिल्म के 24 वें दिन यानी कि चौथे रविवार के आंकड़े सामने आ गए हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि फिल्म ने 'पठान' और 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ते हुए 500 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है।

सनी देओल की गदर 2 ने रचा इतिहास-

11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म दिन व दिन शानदार कमाई करके इतिहास रच रही है।

बैसे तो अनिल शर्मा के निर्दशन में बनी फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और रिलीज के चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म ने खूब कमाई की है।

जहां 'गदर 2' ने चौथे शुक्रवार को 5.2 करोड़ का कलेक्शन किया तो चौथे शनिवार फिल्म की कमाई 5.72 करोड़ रुपये रही। वहीं अब 'गदर 2' की रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को 8.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की 24 दिनों की कुल कमाई अब 501.87 करोड़ रुपये हो गई है।

गदर 2 ने तोड़े सभी पिछले रिकॉर्ड-

सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। 500 करोड़ के नेट क्लब (हिंदी में) में एंट्री करने वाली 'गदर 2' तीसरी फिल्म बन गई है। यह एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' और शाहरुख खान की 'पठान' के बाद अब 'गदर 2' भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

परंतु इसकी खास बात ये है कि तीनों फिल्मों में से 'गदर 2' सबसे तेजी से ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली फिल्म है। इससे पहले 'पठान' 28 दिनों में 500 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली सबसे तेज़ फिल्म थी, जबकि 'बाहुबली 2' ने 34 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। खैर बैसे फिल्म की कमाई अभी भी थम नहीं रही है, देखना होगा आगे कहां तक जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X