..................... Sunny Deol, Ameesha’s Gadar 2 advance booking opens, set for a blockbuster start at box office - Hindi Filmibeat

Gadar 2: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरु, जबरदस्त रिस्पॉस, ब्लॉकबस्टर ओपनिंग पक्की!

sunny-deol-ameesha-gadar-2-advance-booking-opens-12-days-before-release-set-for-a-blockbuster-start

Gadar 2 advance booking opens: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 अपनी धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म की फिल्म एडवांस बुकिंग 12 दिनों पहले ही शुरु की जा चुकी है।

जी हां, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ ही गदर 2 की बुकिंग शुरु हो चुकी है। आम तौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से 4-5 दिन पहले शुरु की जाती है। लेकिन गदर 2 के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स और प्रदर्शकों ने इसे पहले ही शुरु करने का फैसला लिया। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है।

गदर 2 का तूफान शुरु

गदर 2 की एडवांस बुकिंग 30 जुलाई की शाम से शुरू हो गई है और सभी शो में से लगभग 15% टिकटें बिक चुकी हैं। भोपाल, नागपुर, लखनऊ और जबलपुर जैसे केंद्र पहले ही दिन तूफान मचाने की तैयारी में लगे हैं। हालांकि मुंबई- दिल्ली- एनसीआर जैसे शहरों में अभी कोई क्रेज नहीं है। पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में भी आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है।

बंपर ओपनिंग की तैयारी

गदर 2 बी एंड सी केंद्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन असली चुनौती शहरी केंद्रों में भी इसी तरह का क्रेज पैदा करना होगा। यह लगभग तय है कि फिल्म पहले दिन बड़ी कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 पहले दिन 20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए 5 दिनों का लंबा समय है। फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X