BOX OFFICE: 'सुल्तान' के सामने हैं ये रिकॉर्ड्स.. तोड़ना नहीं है आसान!

By Neeti

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। सुल्तान की बात करें तो, फिल्म को कमाने के लिए पूरे 5 दिन मिल रहे हैं। सलमान खान का ईद धमाका कैसा होता है.. यह तो हम सभी को पता है। बहरहाल, सुल्तान से कुछ बढ़ चढ़ उम्मीद ही की जा रही है।

Sultan

ओपनिंग डे की बात करें तो फिलहाल यह खिताब शाहरूख खान की ही फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के पास है। खैर, सिर्फ सलमान खान के फिल्मों की बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा कमाई सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.35 करोड़ की कमाई की थी।

#HOUSEFULL: इसे कहते हैं 'सुल्तान' का क्रेज.. बुकिंग का हाल.. धमाकेदार!

यूं तो सलमान खान एक एक करके बॉलीवुड के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। लेकिन क्या सलमान खान खुद अपनी ही फिल्मों के आकड़ों को पार कर पाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा। वैसे बता दें, ट्रेड पंडितों के अनुसार, सुल्तान 40-42 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है।

यहां जानें सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में (टॉप 6)-

दो फ्लॉप फिल्म.. अब देंगे 300 करोड़ की BLOCKBUSTER.. थैंक्स सलमान

प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़

एक था टाईगर- 32.92 करोड़

बजरंगी भाईजान- 27.25

किक- 26 करोड़

दबंग 2- 21.10 करोड़

बॉडीगॉर्ड- 21 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X