BOX OFFICE: 'सुल्तान' बदलेगा सलमान खान का खेल.. या करना होगा इंतजार!

By Neeti

सलमान खान की 'सुल्तान' 9 दिनों में रिलीज होने वाली है। लिहाजा सुर्खियों में रहना तो बनता है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर फिल्म के गाने फैंस को उत्साहित कर चुके हैं। वहीं, ईद के साथ सलमान खान की फिल्म का कॉम्बो भला किसे पसंद नहीं!

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसमें कोई शक नहीं। एक खास यह भी है कि फिल्म शुक्रवार को नहीं, बल्कि बुधवार (6 जुलाई) को ही रिलीज हो रही है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिनों का समय है।

[शाहरूख खान.. यूं ही नहीं हैं KING.. ताबड़तोड़ कलेक्शन के बादशाह!]

बता दें, यदि सुल्तान हिट हो जाती है तो यह सलमान खान लगातार दसवीं फिल्म होगी, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और हिट हुई है। वहीं, ईद पर रिलीज होने वाली यह सलमान की चौथी फिल्म होगी।

सुल्तान का प्रमोशन भी पूरे जोर शोर से शुरू है। वहीं, फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि यह भी कहा गया कि सुल्तान उम्मीद से अधिक जबरदस्त है। लेकिन देखना यह है कि क्या सलमान खान की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है!

यदि सुल्तान पीके का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाती है तो सलमान खान को एक बार फिर कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का इंतजार करना होगा.. जो 2017 की ईद पर रिलीज होगी।

बहरहाल, यहां देखिए सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X