BOX OFFICE: 'सुल्तान'.. 100 करोड़ CLUB में धमाकेदार एंट्री.. 'बजरंगी भाईजान' भी पीछे!

By Neeti

सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

Sultan Third Day

सलमान खान की सुल्तान ने तीसरे दिन ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली है। जी हां, शुक्रवार को फिल्म ने 31.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ सुल्तान की कुल कमाई हो गई है- 105.34 करोड़। फिल्म ने पहले दिन.. यानि की बुधवार को 36.54 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन (गुरुवार) 37.20 करोड़।

'सुल्तान' के साथ एक्शन+ कॉमेडी.. अब होगा ब्लॉकबस्टर कलेक्शन!

सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं, नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, इसी के साथ सलमान खान की 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।

सुल्तान- 105.34 करोड़

बजरंगी भाईजान- 102.60 करोड़

प्रेम रतन धन पायो- 101.47 करोड़

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग वीक पर 160 करोड़ तक की कमाई कर जाएगी। फिल्म के पास 5 दिनों का लंबा समय था। यदि ऐसा होता है कि सुल्तान सलमान खान की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X