..................... Sultan Seond Day, Thrusday Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'सुल्तान' का दूसरा दिन.. धमाकेदार.. लेकिन उम्मीद से कम कमाई!

By Neeti

सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

Sultan Seond Day

सलमान खान की सुल्तान ने पहले दिन.. यानि की बुधवार को 36.54 करोड़ की कमाई की है। जबकि दूसरे दिन (गुरुवार) 37.20 करोड़। हालांकि ईद को देखते हुए फिल्म से 40 करोड़ तक की उम्मीद की गई थी। लेकिन बता दें, सुल्तान नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

OUCH.. 'सुल्तान' को देखकर, अक्षय कुमार की फिल्म याद आएगी.. क्योंकि....

फिल्म ने कुल अब तक 73.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि शुक्रवार यानि की तीसरे दिन की कलेक्शन के साथ फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी। सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। लेकिन हां, सलमान खान एक बार फिर शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर को पीछे करने में चूक गए। बता दें, हैप्पी न्यू ईयर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।

कहानी की Band: सलमान खान की 'सुल्तान'..

सुल्तान की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग वीक पर 150 करोड़ तक की कमाई कर जाएगी। फिल्म के पास 5 दिनों का लंबा समय है। यदि ऐसा होता है कि सुल्तान सलमान खान की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X