#PROFIT: अक्षय कुमार को किया पीछे.. एक कदम से दूर हैं 'सुल्तान' सलमान खान!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने कई फिल्मों को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान ने अब तक 289 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सुल्तान 70 करोड़ के बजट की फिल्म है, जबकि पब्लिसिटी में 20 करोड़ खर्च किये गए हैं। यानि की कुल मिलाकर 90 करोड़। लेकिन फिल्म ने कुछ ही दिनों में ही डबल से ज्यादा कमाई कर ली है। अब तक फिल्म 221.11 प्रतिशत मुनाफा कमा चुकी है।
[अब इस डाइरेक्टर से भी नाराज हो गए सलमान खान.. फिल्म का क्या होगा!]
2016 में रिलीज अब तक की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों को देखा जाए तो सुल्तान दूसरे नंबर पर आता है। इस साल सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाई है नीरजा ने.. दूसरे नंबर पर थी अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट, जिसे सुल्तान ने पीछे कर दिया है। लिहाजा, यदि नीरजा पीछे हो जाती है तो सुल्तान इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
नीरजा- 260% प्रॉफिट
सुल्तान- 221.11% प्रॉफिट (अब तक)
एयरलिफ्ट- 219.5% प्रॉफिट
बागी- 100% प्रॉफिट


Click it and Unblock the Notifications



