#BoxOffice: सुलतान और सलमान...मिलकर तोड़ेगे 6 बॉलीवुड रिकॉर्ड
सलमान खान की सुलतान रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को पांच दिन बाकी है और हम बात करते हैं उन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की जो सलमान खान तोड़ने वाले हैं।
फिल्म को लेकर फैन्स बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं। एडवांस बुकिंग ज़ोरों शोरों से चल रही है वहीं सलमान ने भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के लिए अपना सारा प्लान काम पर लगा दिया है।

अब ये तो सबको याद ही होगा कि पिछले साल बड़ी मुश्किल से सलमान खान ने ईद का रिकॉर्ड शाहरूख खान से छीना है। वरना एक गलती सलमान को बहुत ही भारी पड़ी थी। [सलमान के डर से शाहरूख ने कर डाला अपना ही LOSS]
इस बार सलमान खान सारे रिकॉर्ड्स बनाने में कोई गलती नहीं करने वाले हैं। तो जानिए सलमान खान की सुलतान तोड़ेगी कौन से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -
सबसे बड़ी ईद फिल्म
सुलतान सबसे बड़ी ईद फिल्म होगी। इससे पहले ये रिकॉर्ड बजरंगी भाईजान के पास है जो सलमान ने बड़ी मुश्किल से शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस से छीना।
सबसे बड़ी ओपनर
यहां भी सलमान खान को शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ना है। अभी तक सबसे बड़ा ओपनिंग डे शाहरूख खान की फिल्म के पास है।
2016 की पहली ब्लॉकबस्टर
अभी तक बॉक्स ऑफिस मिला जुला रहा है। कोई ऐसा धमाका नहीं हुआ है ना ही इतनी कोई कमाई। ऐसे में देखा जाए तो सुलतान 2016 का पहला बॉक्स ऑफिस धमाका होगी।
सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म
अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म है भाग मिल्खा भाग। सलमान खान की सुलतान इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म बनेगी।
["सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले...इसलिए की REJECT"]
सलमान की 10वीं 100 करोड़
सलमान खान के खाते में 100 करोड़ पूरी करेगी सुलतान यानि कि 10वीं 100 करोड़ फिल्म। हालांकि यूं तो सलमान खान जाने कितना कमा चुके हैं।
अनुष्का की सबसे बड़ी हिट
अब तक अनुष्का शर्मा की सबसे बड़ी हिट फिल्म है पीके। सुलतान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं, ये देखने में काफी मज़ा आने वाला है।
तो बस 6 तारीख का इंतज़ार करिए क्योंकि सुलतान आ रहे हैं, अपना जुनून और जज़्बा लेकर!


Click it and Unblock the Notifications
