BOX OFFICE: 400 करोड़ के साथ खड़ी है 'सुल्तान'.. धमाकेदार सफर है शुरु!

By Neeti

सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

Sultan

सुल्तान 9 दिनों में 229.16 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, वर्ल्डलाइड कलेक्शन में फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। सुल्तान ने अब तक 423.32 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है।

''मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं....''

बॉलीवुड फिल्मों की टॉप वर्ल्डवाइड grossers में सुल्तान चौथे नंबर पर आ गई है.. महज 9 दिनों में। और इसी के साथ सुल्तान ने सलमान खान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो और शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। जल्द ही 'धूम 3' भी पीछे होने वाली है।

सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!

सुल्तान ने भारत में अब तक nett 229.16 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि इंटरनेश्नल मार्केट में भी फिल्म 102.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान 300 करोड़ कल्ब में शामिल दिखेगी। यहां देंखे वर्ल्डवाइड टॉप बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-

पीके- 792 करोड़

बजरंगी भाईजान- 626 करोड़

धूम 3- 542 करोड़

सुल्तान- 423.32 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X