BOX OFFICE: 4 दिन.. 200 करोड़ पार.. 'सुल्तान' ने दबंग 2 को किया पीछे!
सलमान खान ने सुल्तान के साथ बता दिया कि ईद रिलीज तो उनकी ही थी, है और रहेगी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

सुल्तान 4 दिनों में 142.62 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, वर्ल्डलाइड कलेक्शन में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। सुल्तान ने अब तक 268 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है।
'सुल्तान' के साथ एक्शन+ कॉमेडी.. अब होगा ब्लॉकबस्टर कलेक्शन!
बॉलीवुड फिल्मों की टॉप वर्ल्डवाइड grossers में सुल्तान 15वें नंबर पर आ गई है.. महज 4 दिनों में। और इसी के साथ सुल्तान ने सलमान खान की ही फिल्म दबंग 2 को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। जल्द ही 'ये जवानी है दिवानी' और 'एक था टाईगर' भी पीछे होने वाली है।
सुल्तान ने भारत में अब तक nett 142.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि इंटरनेश्नल मार्केट में भी फिल्म 58 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान 300 करोड़ कल्ब में शामिल दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications


