BOX OFFICE: सलमान खान के 'सुल्तान' ने की धमाकेदार ओपनिंग.. रिकॉर्डतोड़ कमाई
फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। और जब फिल्म हो सलमान खान की.. फिर तो इंतजार कहां होता है। बुधवार, 6 जुलाई को सलमान खान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था।

सलमान खान की सुल्तान ने पहले दिन.. यानि की बुधवार को 36.54 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म से 40 करोड़ तक की उम्मीद की गई थी। लेकिन बता दें, सुल्तान प्री- ईद रिलीज हुई है। ऐसे में नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
OUCH.. 'सुल्तान' को देखकर, अक्षय कुमार की फिल्म याद आएगी.. क्योंकि....
कोई शक नहीं कि अली अब्बास जफर की सुल्तान को ईद का फायदा मिलेगा और फिल्म गुरुवार को भी धमाकेदार कमाई करेगी। लेकिन हां, सलमान खान एक बार फिर शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर को पीछे करने में चूक गए। बता दें, हैप्पी न्यू ईयर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।
[यहां पढ़ें सुल्तान रिव्यू]
सुल्तान की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग वीक पर 150 करोड़ तक की कमाई कर जाएगी। फिल्म के पास 5 दिनों का लंबा समय है। यदि ऐसा होता है कि सुल्तान सलमान खान की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications