#SULTAN: 100 करोड़ तो कमा लिया.. लेकिन शाहरूख, आमिर से पीछे रह गए!

By Neeti

सलमान खान की सुल्तान ने तीसरे दिन ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली है। जी हां, शुक्रवार को फिल्म ने 31.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ सुल्तान की कुल कमाई हो गई है- 105.34 करोड़। फिल्म ने पहले दिन.. यानि की बुधवार को 36.54 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन (गुरुवार) 37.20 करोड़।

Sultan

ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लिहाजा, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर तो दिखना ही था। सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं, नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, इसी के साथ सलमान खान की 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।

['सुल्तान' के साथ एक्शन+ कॉमेडी.. अब होगा ब्लॉकबस्टर कलेक्शन!]

लेकिन सलमान खान इस रेस में शाहरूख खान और आमिर खान को पीछे करने से चूक गए। बता दें, तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर। यहां देंखे आंकड़े-

हैप्पी न्यू ईयर- 108.80 करोड़

धूम 3- 107 करोड़

सुल्तान- 105.34 करोड़

बजरंगी भाईजान- 102.60 करोड़

प्रेम रतन धन पायो- 101.47 करोड़

[इस स्टार क्रिकेटर की ख्वाहिश.. 'सलमान खान ही मेरी बॉयोपिक करें....']

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग वीक पर 160 करोड़ तक की कमाई कर जाएगी। फिल्म के पास 5 दिनों का लंबा समय था। यदि ऐसा होता है कि सुल्तान सलमान खान की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X