BOX OFFICE: एक हफ्ता.. और 200 करोड़ क्लब में 'सुल्तान'.. बनाया स्पेशल RECORD
सलमान खान की सुल्तान ने सात दिन.. यानि की एक हफ्ते में ही 200 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली है। जी हां, मंगलवार को फिल्म ने 12.92 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ सुल्तान की कुल कमाई हो गई है- 208.82 करोड़। बता दें, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ साथ सुल्तान ने इतिहास भी बनाया है।

अली अब्बास जफर की सुल्तान सबसे कम दिनों में 200 करोड़ कमाने फिल्म बन गई है। कोई शक नहीं कि फिल्म की टीम के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है। सुल्तान पहली फिल्म है, जिसने महज 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन किया है।
[शाहरूख, अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक.. सबको किया 'सुल्तान' ने पीछे!]
वहीं, लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो सुल्तान ने सलमान खान की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो (207.4 करोड़) को पीछे कर दिया है। वहीं, कुछ ही दिनों में शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (226.7 करोड़) और किक (233 करोड़) भी पीछे हो जाएगी।
सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं, नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, इसी के साथ सलमान खान की 7 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications














