चीन में सलमान खान की सुलतान की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग, गदर OPENING की तैयारी

सलमान खान जब भी आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी तो लेकर ही आते हैं। अब अपनी गदर बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस लेकर सलमान खान चीन पहुंच चुके हैं। आज से सलमान खान स्टारर सुलतान, चीन में रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के ज़रिए 200K डॉलर की कमाई कर ली है।

सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर ये फिल्म वहां दंगल के बाद रिलीज़ हो रही है और ऐसे में लोग सलमान खान की पहलवानी और आमिर खान की पहलवानी में थोड़ी तुलना कर सकते हैं। लेकिन आने वाले दिन सलमान के लिए कैसे होंगे ये देखना दिलचस्प रहेगा। इससे पहले उनकी बजरंगी भाईजान भी चीन में रिलीज़ हो चुकी है।

sultan-china-advance-booking-salman-khan-s-film-already-collects-200k-dollars

इसका मतलब है कि सलमान और अनुष्का दोनों ही चीन के लिए पहचाने हुए चेहरे हैं क्योंकि अनुष्का शर्मा स्टारर पीके चीन में भी सुपरहिट साबित हुई है। लेकिन चीन में दर्शकों का झुकाव इमोशनल फिल्मों की तरफ ज़्यादा होता है, ऐसे में देखना है कि सुलतान अपना लोहा चीन में मनवा पाती है कि नहीं।
[सलमान खान ने कर दी ईद मुबारक, 2019 पर लगा भारत का BLOCKBUSTER ठप्पा]

इससे पहले दंगल, पीके, सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, 3 इडियट्स, हिंदी मीडियम, बाहुबली जैसी बॉलीवुड फिल्में चीन के बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा चुकी हैं। वहीं आने वाले समय में कई बॉलीवुड फिल्में चीन में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा भी चीन में रिलीज़ हुई लेकिन ज़्यादा नहीं कमा पाई।

ये तो तय है कि अब सुलतान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी चीन से मिलने वाली बॉक्स ऑफिस कमाई का असर पड़ेगा। ऐसे में देखना है कि सुलतान, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लिस्ट में कितना ऊपर चढ़ पाती है। देखिए टॉप 10 वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस वाली फिल्में

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X