सुलतान Vs दंगल बॉक्स ऑफिस...8 सालों से चल रहा आमिर Vs सलमान
सलमान खान और आमिर खान में मज़ाकिया कहासुनी और टक्कर तो चलती रहती है लेकिन एक टक्कर है जो पिछले आठ साल से चल रही है और अब दंगल - सुलतान के साथ शायद आगे बढ़ेगी।
दरअसल, सुलतान इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जब तक दंगल नहीं आती, तब तक। क्योंकि पिछले 8 सालों से आमिर खान और सलमान खान के अलावा किसी ने साल की सबसे बड़ी फिल्म नहीं दी है।

आमिर - सलमान के अलावा अगर किसी ने साल की सबसे बड़ी फिल्म थी तो वो थी ओम शांति ओम, जो 8 साल पहले आई थी। इसके बाद से सलमान - आमिर आपस में ही भिड़ते रहते हैं।
दोनों ने अब तक 4 - 4 साल की बड़ी फिल्में दी हैं। यानि कि आमिर और सलमान दोनों का ही स्कोर फिलहाल बराबर है। लेकिन जंग अभी भी बरकरार है सुलतान और दंगल के साथ।
[#Target: सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान!]
अभी तक की सबसे बड़ी फिल्में थीं -
2007 - ओम शांति ओम, 2008 - गजिनी, 2009 - 3 इडियट्स, 2010 - दबंग, 2011 - बॉडीगार्ड, 2012 - एक था टाइगर, 2013 - धूम 3, 2014 - पीके, 2015 - बजरंगी भाईजान।
अब सलमान खान की सुलतान या आमिर खान की दंगल, दोनों में से किसे इस बार का ताज जाएगा, इसे देखने के लिए दिसंबर का इंतज़ार करना पड़ेगा। आपको क्या लगता है, ये हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा!


Click it and Unblock the Notifications