BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. पहला सोमवार.. आधी हो गई कलेक्शन!
सलमान खान की सुल्तान हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 195.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि लाजवाब है। कोई शक नहीं कि सुल्तान इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्मों में एक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

अपने पहले वीकेंड तक फिल्म ने कुल 180.36 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। जबकि पहले सोमवार, यानि की छठे दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग आधा रह गया। सोमवार को सुल्तान ने 15.54 करोड़ का कलेक्शन किया है।
[आ रही है सेक्स-कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'.. कई सिनेमाघरों ने हटेगी 'सुल्तान'!]
वहीं, ओवरसीज में भी जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, वर्ल्डलाइड कलेक्शन में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि ओवरसीज में फिल्म अब तक 90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
महज 6 दिनों में ही सुल्तान ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान 200 करोड़ और फिर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications

