#Effect: नो ईद का चांद...पर फैन्स ने कह डाला सलमान मुबारक!
सलमान खान की सुलतान ने तहलका तो मचा ही रखा है लेकिन कल रात जो हुआ वो तो मज़ेदार था। दरअसल, सलमान खान की सुलतान 6 को रिलीज़ हो रही थी और माना जा रहा था कि 6 को ही ईद भी पड़ रही है। इससे कुछ फैन्स थोड़े से निराश तो थे।
[#ViralVideo: सुलतान के ये पांच धमाकेदार सीन कर रहे हैं तहलका!]
क्योंकि ईद की नमाज़ के आगे क्या सलमान और कैसी सुलतान। लेकिन रात 9 बजे हुआ धमाका और तय हो गया कि ईद के चांद का दीदार 6 को ही होगा। यानि कि ईद 7 तारीख को मनाई जाएगी। बस फिर क्या फैन्स ने तुरंत एक दूसरे को सलमान मुबारक कहा।

नहीं समझे? समझाते हैं, समझाते हैं। दरअसल, ईद 7 को मनाई जाएगी, इस एलान के बाद सलमान खान की सुलतान के सुबह के शो इतनी तेज़ी से भरने शुरू हुए कि पूछिए मत।
आधे घंटे के अंदर बैंगलोर के सुबह के सारे शो बुक हो चुके थे। यही हाल मुंबई, पुणे, दिल्ली और पंजाब का भी था। अब आखिर सुलतान की बात थी। कोई ढील कैसे दे देता
[सलमान के सामने हैं 6 KHAN RECORDS...बन पाएंगे सुपर सुलतान?]
वहीं फैन्स को दूसरा सुख दिया कंपनियों। दरअसल, सभी कंपनी में ईद की छुट्टी 6 तारीख को है, बस फिर क्या, छुट्टी हो, सुलतान हो, सलमान हो, तो कोई रूकता है भला। धड़ल्ले से पहले दिन के लगभग सारे टिकट हाउसफुल हो चुके हैं। अब इस हिसाब से तो कलेक्शन भी धमाकेदार होना चाहिए।
[सुलतान की असली ईद तो पाकिस्तान ने मनाई...5 दिन #Housefull]


Click it and Unblock the Notifications











