..................... Sultan becomes Salman Khan's sixth all time blockbuster - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस का Sultan: सलमान की 6वीं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की सुलतान को रिलीज़ हुए 13 दिन हो चुके हैं और फिल्म धुंआधार कलेक्शन तो कर ही रही है पर एक से एक धमाकेदार रिकॉर्ड भी बना रही है। और अब सलमान खान के नाम हो चुका है बॉलीवुड का सबसे स्पेशल रिकॉर्ड।

सुलतान सलमान खान की छठवीं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है। इससे पहले मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, दबंग और बजरंगी भाईजान इस लिस्ट में शामिल हैं।

salman khan all time blockbusters

13 दिनों में फिल्म में 263 करोड़ की कमाई की है, यानि कि इस हफ्ते फिल्म की कमाई 275 करोड़ के आसपास होगी। वहीं अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है, यानि कि सुलतान के लिए टिकट खिड़की अभी भी खुली रहेगी। जब तक कि 29 जुलाई को वरूण धवन - जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम रिलीज़ नहीं होती है।
["बॉक्स ऑफिस पर केवल 6 Superstars अपनी फिल्में बेच पाते हैं"]

सुलतान ने इस साल की सबसे बड़ी फिल्म एयरलिफ्ट के लाइफटाइम बिज़नेस से दोगुनी कमाई कर ली है। एयरलिफ्ट ने 129 करोड़ की कमाई की थी। यानि कि कमाई के लिहाज़ से देखा जाए तो सुलतान का लाइफटाइम कलेक्शन इस साल की टॉप तीन फिल्मों का कलेक्शन होगा - एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और फैन।
[#Records: बाहुबली की आंधी से भिड़ी थी सलमान की सूनामी ]

हालांकि सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुलतान हैं ये उन्होंने अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया से दिखा दिया था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी।
[#SorrySalman: सुलतान के ये डायलॉग...हाजमोला से भी हजम नहीं हुए]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X