BOX OFFICE: शाहरूख, अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक.. सबको किया 'सुल्तान' ने पीछे!

By Neeti

सलमान खान की सुल्तान हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 195.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि लाजवाब है। कोई शक नहीं कि सुल्तान इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्मों में एक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Sultan

अपने पहले वीकेंड तक फिल्म ने कुल 180.36 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। जबकि पहले सोमवार, यानि की छठे दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग आधा रह गया। सोमवार को सुल्तान ने 15.54 करोड़ का कलेक्शन किया है।

[आ रही है सेक्स-कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'.. कई सिनेमाघरों ने हटेगी 'सुल्तान'!]

वहीं, ओवरसीज में भी जमकर सलमान खान का डंका बज रहा है। बता दें, ओवरसीज में सुल्तान ने अब तक 91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डलाइड कलेक्शन में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है।

[सलमान खान ने कहा- तुम अच्छे दिखोगे.. तो मैं भी अच्छा दिखूंगा....]

महज छह दिनों में ही सुल्तान ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि जल्द ही सुल्तान 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यहा देंखे इन फिल्मों को सुल्तान ने किया पीछे-

सुल्तान- 195.90 करोड़

ये जवानी है दिवानी- 190.03 करोड़
बाजीराव मस्तानी- 184 करोड़
बैंग बैंग- 181.03 करोड़
दबंग 2- 158.5 करोड़
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - 152 करोड़
बॉडीगार्ड - 142 करोड़
दिलवाले - 148 करोड़
सिंघम - 141 करोड़
दबंग - 145 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X