SCORE CARD: 2017 में सलमान के 300 करोड़ और 257 फ्लॉप फिल्म....2500 करोड़ का नुकसान!
Recommended Video

Salman Khan's Tiger Zinda Hai creates BIGGEST Record ever | FilmiBeat
साल 2017, फिल्मों के लिहाज़ से भले ही अच्छा रहा हो लेकिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से काफी ठंडा था। सलमान खान और शाहरूख खान जैसे दिग्गज भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए।
हालांकि माना गया कि साल का अंत होते होते तक में अजय देवगन की गोलमाल अगेन, वरूण धवन की जुड़वा 2 और सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने बॉक्स ऑफिस की इज़्जत बचा ली।

लेकिन अब सुभाष घई ने 2017 की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट खोलकर रख दी है। इस रिपोर्ट की मानें तो 2017 में कुल 286 फिल्में रिलीज़ हुई थीं जिनमें से 257 फिल्में फ्लॉप थीं।
सुभाष घई ने ये भी सुझाव दिया कि लेखकों को, फिल्म क्रिटिक्स को इस पर रिसर्च करनी चाहिए कि आखिर दर्शकों ने इतनी फिल्मों को क्यों नकारा?
अगर 257 फिल्में फ्लॉप हुई तों क्यों हुईं। इसके साथ ही सुभाष घई ने ये भी सवाल उठाया कि क्या हम अपने दर्शकों की अपेक्षा पर खरे उतरते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











