स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ओपनिंग - तारा - अनन्या - टाईगर का बैच, 25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से पास

Recommended Video

Student Of The Year 2 Box Office Prediction: Tiger Shroff | Ananya pandey | Tara Sutaria | FilmiBeat

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रिलीज़ हो चुकी है और सबकी नज़रें टिक चुकी हैं अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के डेब्यू बॉक्स ऑफिस पर। माना जा रहा है कि फिल्म 2 अंकों की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि इसकी तुलना टाईगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बागी 2 से कतई नहीं की जा सकती है।

स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 ने सुबह के शो में 15 - 17 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। वहीं दोपहर के शो में ये बढ़कर 25 - 30 प्रतिशत जा सकती है। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत की संभावना है लेकिन रात के शो में ये वापस नीचे गिर सकती है।

student-of-the-year-2-box-office-opening-day-1-occupancy-report

कुल मिलाकर फिल्म 10 - 11 करोड़ की ओपनिंग भारत में और 15 - 17 करोड़ की ओपनिंग वर्ल्डवाइड दे सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म ओवरसीज़ में 4 - 6 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। अब सही आंकड़ों के आने का तो कल तक इंतज़ार करना पड़ेगा लेकिन फिलहाल फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट अच्छे नंबर की गारंटी दे रही है।

फिल्म में टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के अलावा समीर सोनी, आदित्य सील और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से आलिया भट्ट का कैमियो तो गाने के तौर पर छा ही चुका है लेकिन देखना है कि फिल्म में और कोई कैमियो दिखाई देता है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X