स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बॉक्स ऑफिस - पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे उतार दिए, बेकार ओपनिंग
Recommended Video
टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज़ तो हो चुकी है लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल ठंडी शुरूआत कर दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 11 करोड़ की कमाई की है। हालांकि वर्ड ऑफ माउथ के बाद अब फिल्म के लिए अच्छे आसार तो कहीं से भी नहीं नज़र आ रहे हैं।
फिल्म से दो एक्ट्रेस ने डेब्यू किया - चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और भारत की डिज़्नी गर्ल तारा सुतारिया। दोनों के डेब्यू बॉक्स ऑफिस पर भी सबकी काफी नज़र टिकी हुई थी। जहां अनन्या पर स्टार किड होने का ठप्पा लग चुका है वहीं दूसरी तरफ तारा अपने आने वाले स्ट्रगल के लिए तैयार हैं।

फिल्म में इकलौती काम की चीज़ हैं टाईगर श्रॉफ और उनका एक्शन, टाईगर श्रॉफ और उनका डांस या फिर बस यूं ही दिखते टाईगर श्रॉफ। फिल्म को लेकर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी जिनमें से कोई भी एक फिल्म के बारे में अच्छा नहीं बोलती हैं।
यानि कि कुल मिलाकर तारा सुतारिया और अनन्या पांडे को अपने आगे का करियर अभी से संभालना पड़ेगा। देखिए बॉलीवुड की सबसे मशहूर हीरोइनों के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











