BOX OFFICE: देखते देखते ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म- अक्षय कुमार को भी किया पीछे
राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिये हैं। और यह 2018 की छठी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। बता दें, स्त्री ने अब तक 108.05 करोड़ की कमाई कर ली है और अक्षय कुमार की गोल्ड को पीछे कर दिया है। मंगलवार की कमाई के साथ सोनू के टीटू की स्वीटी (108.46 करोड़) भी पीछे हो जाएगी।
ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- बिग बजट फिल्म में बड़ा बदलाव!
कोई शक नहीं स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास बनाया है। महज 20 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। स्त्री ने 400 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है।

यह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। स्त्री ने श्रद्धा की फिल्म एबीसीडी 2 (107 करोड़) और एक विलेन (105 करोड़) को पीछे कर दिया है। वहीं, यह राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म के कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications