बॉक्स ऑफिस पर स्त्री का धमाकेदार वीकेंड - केवल 3 दिन के कलेक्शन में SUPERHIT
Recommended Video

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने 6 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद शनिवार को बड़ा उछाल मारते हुए 10 करोड़ की कमाई कर ली है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 17 करोड़ हो चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म का वीकेंड 30 करोड़ तक पहुंच सकता है।
कुल मिलाकर ये हॉरर कॉमेडी लोगों को ज़्यादा पसंद आ रही है और ये तय है कि फिल्म अपने बजट के हिसाब से सुपरहिट तो होगी ही। वहीं सनी देओल की यमला पगला दीवाना फिर से, राजकुमार राव की फिल्म पर कोई असर नहीं छोड़ रही है। श्रद्धा कपूर की एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो चुकी है।

स्त्री का बजट है 20 करोड़ जिसमें 11 करोड़ फिल्म का मुख्य बजट है जबकि 8 करोड़ फिल्म का प्रमोशन बजट है। माना जा रहा था कि स्त्री 30 करोड़ में हिट हो जाएगी। लेकिन अब फिल्म ब्लॉकबस्टर भी हो सकती है जिस हिसाब से फिल्म अपने कलेक्शन से लोगों को चौका रही है।
[BOX OFFICE पर 100 करोड़ कमाने के लिए मैं फिल्म नहीं करता हूं - राजकुमार]
ये फिल्म एक असली वाकये पर आधारित है, स्त्री का हीरो है विकी (राजकुमार राव), एक बेहतरीन दर्जी जो मानता है कि उसकी जिंदगी पर सुई और धागे में बंधी नहीं है। चंदेरी के मनीष मल्होत्रा कहे जाने वाले विकी को अपने कस्टमर का साइज नापने तक की जरूरत नहीं पड़ती। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक भूत की भूमिका निभा रही हैं।
ये तय है कि स्त्री, बॉलीवुड की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट्स में शामिल होने जा रही है -


Click it and Unblock the Notifications